Apna Khata Bihar Bhumi Online पोर्टल बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल सुविधा है, जिससे राज्य के नागरिक अपनी भूमि से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। Land Record Bihar के अंतर्गत आप खाता संख्या, खेसरा नंबर, मालिक का नाम, और भूमि का पूरा विवरण घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से देख सकते हैं।
इसके लिए आपको biharbhumi.bihar.gov.in पोर्टल पर जाना होगा, जिला, अंचल और मौजा का चयन करना होगा। इसके बाद आप जमीन का रजिस्टर-II, नक्शा और म्यूटेशन की स्थिति आसानी से देख सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और इससे समय की बचत के साथ पारदर्शिता भी बनी रहती है। Apna Khata Bihar Bhumi Portal से अब जमीन से जुड़े दस्तावेज प्राप्त करना आसान हो गया है।
Apna Khata Bihar अपना खाता RoR देखे
चरण1 – अपना खाता देखें” पेज पर पहुँचने के बाद नक्शे से अपना जिला और अंचल चयन करें।
चरण2 – अपना खाता Apna Khata खोजने के लिए सूची से मौजा का चयन करें, इसके बाद दिए गए पांच विकल्पों में से किसी एक विकल्प को चुनें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें:

- मौजा के सभी खातों को नाम के अनुसार देखें
- मौजा के सभी खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें
- खाता संख्या से जानकारी प्राप्त करें
- खेसरा संख्या से जानकारी देखें
- खाताधारी के नाम से खोजें
चरण3- उदाहरण के लिए हम “खाता संख्या से देखें” विकल्प का चयन करते हैं, उसके पश्चात आवश्यक जानकारी दर्ज करके “खोजें” बटन पर क्लिक करते हैं।

चरण4- आपका अपना खाता (अधिकार अभिलेख) प्रदर्शित होगा, जिसमें रैयत का नाम, खाता और खेसरा संख्या, खाताधारी संख्या, खेत की सीमाएँ (चौहदी), भूमि का प्रकार तथा अन्य महत्वपूर्ण विवरण दिखाई देंगे। इसे डाउनलोड या प्रिंट करने के लिए “प्रिंट” बटन पर क्लिक करें।

भू-नक्शा बिहार कैसे देखें?- Apna Khata Bhu Naksha Bihar Dekhe Online
Step 1: सबसे पहले बिहार भू-नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर दिए गए “View Map” विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3: नए पेज पर निम्न जानकारी भरें –
- जिला का नाम
- अनुमंडल
- सर्किल
- मौजा
- Survey Type (RS या CS)
- Map Instance
- Sheet Number

Step 4: खसरा नंबर के अनुसार नक्शा स्क्रीन पर दिखेगा, उसमें संबंधित भाग को क्लिक करें।
Step 5: बाईं ओर “Plot Info” में प्लॉट की पूरी जानकारी दिखेगी।
Step 6: नीचे दिए गए “Reports” सेक्शन में “LPM Reports” पर क्लिक करें।
Step 7: अब आप भू-नक्शा डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
Apna Khata Bihar Jamabandi Nakal ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
- Step 1: सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in/BiharBhumi पर जाएं।
- Step 2: होमपेज पर दिए गए “अधिकार अभिलेख देखें (View Your Account)” विकल्प पर क्लिक करें।
- Step 3: उसके बाद जिला (District), अंचल (Circle) और मौजा (Village) का चयन करें।
अब आपके सामने Apna Khata Bihar जमाबंदी को देखने के पांच विकल्प आएंगे:
- मौजा के सभी खातों को नाम अनुसार देखें
- मौजा के सभी खातों को खेसरा संख्या अनुसार देखें
- खाता संख्या से देखें
- खेसरा संख्या से देखें
- खाताधारी के नाम से देखें
- Step 5: अपनी सुविधा अनुसार किसी भी विकल्प का चयन करें और आवश्यक जानकारी भरें।
- Step 6: “Search” बटन पर क्लिक करें।
- Step 7: आपकी जमाबंदी नकल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- Step 8: नकल को डाउनलोड या प्रिंट करने के लिए “Print” विकल्प का उपयोग करें।
Apna Khata Bihar Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
- निबन्धन के साथ दाखिल ख़ारिज का प्रपत्र
- भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय
- बिहार भूमि न्यायाधिकरण
- दाखिल-खारिज वाद पर आपत्ति दर्ज करें
- SMS अलर्ट सेवा प्राप्त करें
- Check Aadhar / Mobile Seeding Status
- e-Mapi
- Bhu-Abhilekh Portal
- सरकारी भूमि का दाखिल ख़ारिज
- Revenue Court Management System
- परिमार्जन
- परिमार्जन प्लस
- परिमार्जन प्लस आवेदन स्थिति देखें
- नागरिक सुविधाओं के बारे में जानकारी
अपना खाता देखने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
आपको केवल जिला, अंचल, मौजा का नाम, खाता संख्या या खेसरा संख्या पता होना चाहिए। किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होती।
क्या Apna Khata Bihar पोर्टल से जमीन का नक्शा भी देख सकते हैं?
हाँ, आप भू-नक्शा देखने के लिए bhunaksha.bihar.gov.in/ पर जाकर अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं।
क्या Apna Khata पोर्टल से जमाबंदी नकल डाउनलोड कर सकते हैं?
जी हाँ, पोर्टल से आप अपनी जमाबंदी नकल (Register II) डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
बिहार भूमि पोर्टल का उपयोग करने के लिए कोई शुल्क देना पड़ता है?
नहीं, यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है और कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड देख सकता है।
अगर ऑनलाइन जानकारी गलत है तो क्या करें?
यदि रिकॉर्ड में कोई त्रुटि है तो आप Parimarjan Bihar पोर्टल के माध्यम से सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Apna Khata Bihar पोर्टल 24 घंटे चलता है क्या?
हाँ, यह पोर्टल 24x7 उपलब्ध है, जिससे आप कभी भी अपनी भूमि जानकारी देख सकते हैं।